Himachal Election 2022: BJP ने 11 विधायकाें के काटे टिकट, वहीं कांग्रेस आलाकमान ने 19 विधायकों पर जताया भरोसा

टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (19 अक्टूबर 2022): हिमाचल प्रदेश में तारीखों का एलान हो चुका है, चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। सभी सियासी पार्टियां एड़ी चोटी का दम लगाए हुए है, वहीं भाजपा ने 62 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। जिसमें 11 मौजूदा विधायकों का टिकट कट गया है।  सराज से जयराम ठाकुर को मिला है टिकट। दुसरी तरफ कांग्रेस ने 46 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है,19 मौजूदा विधायकों पर पार्टी आलाकमान ने भरोसा जताया है।।