Metro Station के भीतर CISF के जवान ने खुद को मारी गोली, जानें क्या है पूरा मामला

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (15 अक्टूबर 2022): राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां CISF के एक जवान ने मेट्रो स्टेशन के भीतर बाथरूम में खुद को बंदकर गोली मार ली है। उसकी उम्र महज 22 वर्ष बताई जा रही है। मामला दिल्ली के वेलकम मेट्रो स्टेशन का है जहां मेट्रो स्टेशन के भीतर बाथरूम में सीआईएसएफ के एक कांस्टेबल ने खुद को गोली मार लिया, शुक्रवार को पुलिस द्वारा मामले की जानकारी दी गई है।

मृतक जवान की पहचान अजय कुमार के रूप में हुई है, अजय 2021 में CISF में बतौर कांस्टेबल शामिल हुआ था। अजय मूलत: बिहार का रहने वाला है , परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।।