भाजपा नेता ने दिल्ली सरकार पर लगाए घोटाले के गंभीर आरोप, जानें क्या है पूरा मामला

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (12 अक्टूबर 2022): दिल्ली भाजपा लागातार दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर हमलावर है। पहले शराब नीति में घोटाले के आरोप और अब फ्लोर बसों के टेंडर में घोटाले के आरोप।

मामला यह है कि दिल्ली भाजपा फिर एकबार आम आदमी पार्टी को आरोपों में घेरने का प्रयास कर रही है। भाजपा नेता गौरव भाटिया ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर फ्लोर बसों के टेंडर में घोटाले का गंभीर आरोप लगाया है।

दिल्ली भाजपा के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से किए गए ट्वीट में कहा गया है ” पहले भी उजागर हो चुका है कि किस तरह से एक्साइज डिपार्टमेंट में आरोपी नंबर-1 मनीष सिसोदिया घोटाला करते हैं।

ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में लो-फ्लोर बसों के टेंडर में घोटाला हुआ, अरविंद केजरीवाल सरकार की जिम्मेदारी है कि वह इसका जवाब दें।”