यमुना की सफाई के लिए दिल्ली सरकार ने मास्टरप्लान प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (10 अक्टूबर 2022): दिल्ली सरकार द्वारा यमुना नदी की सफाई के लिए कई अहम प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है। इसके तहत कोशोपुर और नजफगढ़ में गिरने वाले 85 MGD सीवर को रोजाना साफ कर नजफगढ़ वाले नाला में डाला जाएगा। इससे यमुना में 30 फीसदी तक प्रदूषण के घटने का अनुमान है।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा
“यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए आज एक बेहद महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। इसके तहत केशोपुर व नजफगढ में गिरने वाले 85 MGD सीवर को रोज़ाना साफ़ कर नजफगढ नाले में डाला जाएगा. इससे यमुना के पानी का प्रदूषण 30% तक घटेगा. यह कदम यमुना साफ़ करने में बहुत मददगार साबित होगा.”

“यमुना के पानी को साफ़ करने के लिए दिशा में तीन और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट आज मजूर किए – बादली, निगम बोध व मोरी गेट नालों पर कुल 55 एमजीडी के सीवेज पंपिंग स्टेशन बनाए जाएँगे. इससे इन नालों का गंदा पानी यमुना में नहीं जाएगा.”