अशोक गहलोत Vs शशि थरूर, जानें दिल्ली की जनता ने किसे बताया प्रबल दावेदार..

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (01 अक्टूबर 2022): देश की सबसे पुरानी सियासी पार्टी कांग्रेस वर्तमान में चर्चा के केंद्र में है, कारण है कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव, और राहुल गांधी के नेतृत्व में विगत 7 सितंबर से कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा।

इस मुद्दे को लेकर टेन न्यूज़ नेटवर्क की टीम ने दिल्ली के कर्तव्य पथ पर लोगों की राय, विचार एवं सुझाव लेनी चाही। 29 सितंबर 2022 को बड़ी संख्या में लोग कर्तव्यपथ पर एकत्रित हुए थे, और इस विशेष मौके पर लोगों ने काँग्रेस के अध्यक्ष पद तथा भारत जोड़ो यात्रा को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी|

सैकड़ों की संख्या में लोगों की मौजूदगी में जब टेन न्यूज़ के द्वारा यह सवाल पूछा गया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार कौन होंगे?तो इस पर विभिन्न लोगों ने अपने-अपने सुझाव एवं विचार रखें, कुछ लोगों ने राहुल के पक्ष में तो कुछ ने विपक्ष में विचार रखें।

कई लोगों के द्वारा इस भारत जोड़ों यात्रा को असरहीन, बेबुनियादी और निरर्थक बताया गया, तो कुछ लोगों ने इसे सराहा। लोगों ने विपक्ष में तर्क देते हुए काँग्रेस को घेरा और कहा कि काँग्रेस लोगों को मूर्ख बना रही है, भारत यात्रा का कोई अर्थ नहीं है, भारत पहले से एक सूत्र में जुड़ा है, और जब भारत टूटा ही नहीं, तो सवाल पूछते हुए लोगों ने पूछा कि किस बात की भारत जोड़ों यात्रा काँग्रेस कर रही है?

काँग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर किनकी प्रबल दावेदारी है? जवाब देते हुए लोगों ने कहा कि जिसे राहुल गाँधी, सोनिया गाँधी चाहेंगी, वो बनेगा। लेकिन जब अशोक गहलोत और शशि थरूर के अध्यक्ष पद के दावेदारी पर प्रश्न किया गया तो अधिकत्तर लोगों ने गहलोत को मजबूत बताया।

वहीं काँग्रेस समर्थक कुछ लोगों ने मोदी सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली को नकारात्मक बताते हुए, 2024 में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार आने की बात कही।