आज भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कुछ बोलता है तो लोग कान खोलकर सुनते हैं: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (29 सितंबर 2022): असम के तेजपुर में सैनिकों को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पहले जब किसी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की बातों को गंभीरता से नहीं सुनते थे, लेकिन आज यदि भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कुछ बोलता है तो लोग कान खोलकर सुनते हैं कि भारत क्या बोल रहा है.., यह हैसियत भारत की बन गई है।

आगे रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि भारतीय सेना का पूरी दुनिया में सम्मान किया जाता है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि हमारे विदेशी मित्र देशों का उनपर भरोसा है, यह एक प्रमुख कारण है कि भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरा है। आज हम दृढ़ता से आगे बढ़ते हुए विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं।

ANI के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक “पहले भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कुछ बोलता था तो लोग भारत की बातों को गंभीरतापूर्वक नहीं सुनते थे लेकिन आज भारत यदि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कुछ बोलता है तो लोग कान खोलकर सुनते हैं कि भारत क्या बोल रहा है..यह भारत की हैसियत बन गई है: असम के तेजपुर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह”