कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, पढ़ें ये रिपोर्ट

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (22 सितंबर 2022): कांग्रेस में पार्टी अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है, पार्टी के कई कद्दावर नेताओं के अध्यक्ष पद हेतु मैदान में उतरने वाले हैं।

वहीं कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव से संबंधित बड़ी खबर सामने आ रही है, ANI के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने पार्टी अध्यक्ष चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

“नामांकन 24 सितंबर से 30 सितंबर तक दाखिल किए जाएंगे। यदि आवश्यक हो, तो 17 अक्टूबर को मतदान होगा और उसके परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा।”