राजू श्रीवास्तव के निधन से देश में शोक की लहर, चाहने वालों को बहुत याद आएंगे “गजोधर भैया”

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली, (21/09/2022): लोगों के चेहरे पर खुशी लाने वाला कलाकार आज खुद इस दुनिया से चला गया। राजू श्रीवास्तव कुछ दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे। जिंदगी की जंग लड़ते लड़ते आज उन्होंने जिंदगी को अलविदा कह दिया। सिनेमा जगत में राजू श्रीवास्तव के जाने से शोक की लहर है, हर कोई उनकी आत्मा शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहा है।

आपको बतादें कि कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव का आज 58 साल की उम्र में निधन हो गया। वो कई दिनों से दिल्ली के एम्स में भर्ती थे, जहां उनका इलाज चल रहा था। 10 अगस्त को उनकी तबीयत बिगड़ी थी, उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था। लंबे समय से एम्स में भर्ती राजू श्रीवास्तव की तबीयत थोड़ा सुधार भी हुआ था, लेकिन आज वो जिंदगी की जंग हार गए।

 

राष्ट्रपाती द्रौपदी मुर्मू ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्विटर पर लिखा कि प्रख्यात हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव जी का असामयिक निधन बेहद दुखद है। अपनी हास्यपूर्ण प्रस्तुतियों से, दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने की उनमें विलक्षण प्रतिभा थी। उनके प्रभाव से भारत में हास्य के मंचन को नई पहचान मिली। उनके परिवार एवं प्रशंसकों को मेरी शोक संवेदनाएँ।

पीएम मोदी ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्विटर पर लिखा कि राजू श्रीवास्तव ने हंसी, हास्य और सकारात्मकता के साथ हमारे जीवन को रोशन किया। वह हमें बहुत जल्द छोड़कर चले गए लेकिन वह वर्षों तक अपने समृद्ध काम की बदौलत अनगिनत लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे। उनका निधन दुखद है, उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना, ॐ शांति।

 

राजू श्रीवास्तव के निधन पर उनके चाहने वाले प्रशंसकों से टेन न्यूज ने बातचीत किया तो लोग राजू श्रीवास्तव के निधन से काफी नाराज दिखे गए। लोगों ने कहा कि राजू श्रीवास्तव काफी वक्त से बीमार थे, बीच में उनके सेहत में सुधार हुआ लेकिन अचानक आज उनके मौत की खबर से मन बिल्कुल विचलित है। राजू श्रीवास्तव की निधन कि ये खबर ऐसी है कि अपने कानों पर विश्वाश नहीं हो रहा है। जानवी नाम की लड़की ने बताया कि राजू श्रीवास्तव एक नेचुरल कलाकार थे जो लाखों दिलों पर राज करते थे।

जोशप्रीत घोष नाम की महिला ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आज मुझे ये सुनकर विश्वाश नहीं हो रहा की वो हमारे बीच नहीं रहे। राजू श्रीवास्तव एक ऐसे कलाकार थे जिसे साबलोग सुनते और देखते थे। घोष ने बताया कि राजू श्रीवास्तव रिकवर कर रहे थे तो मुझे उम्मीद थी कि वो जिंदगी और मौत की जंग को जीत जाएंगे। उनका कॉमेडी बहुत सिंपल था बहुत सिंपल इंसान के तरह वो रहते थे इसलिए हर लोग उनसे बहुत ज्यादा रिलेट करते थे।

 

राजू श्रीवास्तव को याद करते हुए जो जोशप्रीत घोष ने कहा कि इस देश में कॉमेडियन तो बहुत है लेकिन राजू श्रीवास्तव जैसा कोई नहीं है और उनकी छतिपूर्ति कभी भी पूरी नहीं होगी। राजू श्रीवास्तव का अंदाज बिल्कुल अलग था जो लोगों के दिलों पर राज करते थे आज उनके जाने से हम सब बहुत उदास हैं और उनको बहुत मिस करेंगे। घोष ने कहा कि राजू श्रीवास्तव हमारे बीच नहीं रहे और उनकी पूर्ति करना संभव नहीं है।

राजू श्रीवास्तव को याद करते हुए कहा कि राजू श्रीवास्तव का जाना उनके चने वालों के लिए बहुत बड़ी क्षति है। राजू श्रीवास्तव एक बहुत नेचुरल और इजी कम्युनिकेटर थे बिलकुल साधारण। राजू श्रीवास्तव बहुत सरल तरीके से लोगों का मनोरंजन करने का काम करते थे।
राजू श्रीवास्तव हम सब को तनाव में भी हंसाने का काम किया करते थे, कितना भी लोग परेशान हों राजू श्रीवास्तव के शो देखने के बाद सारी बातें भुला जाते थे। राजू श्रीवास्तव के जाने से हम सब को बहुत नुकसान हुआ है उनकी पूर्ति संभव नहीं है।।