भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने अरविंद केजरीवाल को क्यों कहा भगवान, जानें पूरा मामला

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली, (18/09/2022): पिछले कई दिनों से आम आदमी पार्टी और बीजेपी में छिड़ी जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रहा है, लगातार आम आदमी पार्टी और बीजेपी में जुबानी जंग तेज होती जा रही है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि सारे भ्रष्टाचारी लोग आम आदमी पार्टी में है और ये कान्हा बने हुए हैं, और केजरीवाल भगवान है।

संबित पात्रा ने अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज इनके मंत्री जेल में है, लेकिन उन्हें यह बर्खास्त नहीं कर रहे हैं आखिर इसके पीछे क्या कारण यह केजरीवाल जनता को बताएं। पात्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी कट्टर बईमान और कट्टर भ्रष्टाचारी पार्टी है।
संबित पात्रा ने कहा की केजरीवाल पहले ऐसे मुख्यमंत्री है, जो अपने नेताओं को जेल जाने के लिए प्रोत्शाहित कर रहे हैं।

संबित पात्रा ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि जब किसी राज्य में चुनाव आता है तो अरविंद केजरीवाल की नौटंकी शुरू हो जाती है। वो कहते हैं कि सर्वे आ गया है मैं जीत गया हूं। ऐसा ही हिमाचल और उत्तराखंड में बोल रहे थे। आज पता नहीं आम आदमी पार्टी वहां कहां है।

 

संबित पात्रा ने आम आदमी पार्टी को सबसे भ्रष्टाचारी और बईमान पार्टी बताते हुए कहा कि इतिहास में सबसे कम समय के अंदर अगर किसी सरकार में सबसे ज्यादा मंत्रियों को भ्रष्टाचार के आरोप के कारण इस्तीफा देना पड़ा हो तो अरविंद केजरीवाल की पार्टी है।

संबित पात्रा ने अरविंद केजरीवाल के तरफ से सतेंद्र जैन को भारत रत्न देने की मांग पर केजरीवाल पर हमला बोलते हुए पूछा कि जेल जाने वाले सत्येंद्र जैन को भारत रत्न कैसे दें। संबित पात्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल भारतीय राजनीति के पहले नेता हैं जो खुद को भगवान समझते हैं। ऐसा तो महात्मा गांधी ने भी नहीं किया था।

संबित पात्रा ने अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि दिल्ली को बर्बाद करने का काम अरविंद केजरीवाल ने किया। दिल्ली के ऊपर लगभग 3 हजार करोड़ का कर्ज है। जब आप 144 करोड़ रुपए शराब ठेकेदारों का माफ कर देंगे। पात्रा ने कहा कि जिस प्रकार बिजली घोटाला कर रहे हैं, डीटीसी बस में हजारों करोड़ का घोटला कर रहे हैं। तो ये कर्ज तो होगा ही केजरीवाल जी।

 

संबित पात्रा ने आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि सत्येंद्र जैन को जेल जाने से पहले अरविंद केजरीवाल ईमानदारी का सर्टिफिकेट दे रहे थे। उन्हें पता है कि सिसोदिया जेल जाएंगे, इन्हें पता है कि उनके मंत्री कैलाश गहलोत जेल जाएंगे सबको ईमानदारी का सर्टिफिकेट देते रहते हैं। पात्रा ने कहा कि केजरीवाल को न्यायालय और कोर्ट से ज्यादा भरोसा अपने दिए गए सर्टिफिकेट पर है।

आपको बतादें कि आज आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सम्मेलन में अरविंद केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आज कहा था कि बीजेपी आम आदमी पार्टी को कुचलने की कोशिश कर रही है, लेकिन इन्हें ये नहीं पता कि हमारे नेता कट्टर ईमानदार हैं। इसके अलावा केजरीवाल ने कई तरह के गंभीर आरोप बीजेपी पर लगाए इन आरोपों का जवाब देते हुए संबित पात्रा ने भी आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला।।