16 लैंडफिल साइट्स के दस्तावेज़ सार्वजनिक करें या दिल्लीवासियों से माफी मांगें: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (16/09/2022): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कूड़े के पहाड़ को लेकर भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी में जंग छिड़ गई है। वहीं कल दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कान्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया था कि भारतीय जनता पार्टी शासित एमसीडी दिल्ली में 16 और जगहों पर नए कूड़े के पहाड़ बनाने की तैयारी कर रहे हैं। तो वहीं आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी की एमसीडी पर आरोप लगाया है। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर चुनौती दिया है। उन्होंने कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल को चुनौती देता हूँ कि उन 16 लैंडफिल साइट्स के दस्तावेज़ सार्वजनिक करें या दिल्लीवासियों से माफी मांगें।

आदेश गुप्ता ने ट्वीट में लिखा है,” DJU = दिल्ली झूठ यूनिवर्सिटी = AAP! दिल्ली के मुख्यमंत्री ने दिल्ली में एक नई यूनिवर्सिटी खोल दी है जिसका नाम है DJU यानी दिल्ली झूठ यूनिवर्सिटी और उसके VC वो खुद हैं। मैं अरविंद केजरीवाल को चुनौती देता हूँ कि उन 16 लैंडफिल साइट्स के दस्तावेज़ सार्वजनिक करें या दिल्लीवासियों से माफी मांगें।”

आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हज़ारों करोड़ ख़र्च करके भी 3 पहाड़ों की ऊंचाई बढ़ रही है। इनका 16 नए कूड़े के पहाड़ बनाने का प्लान हैं। तब दिल्ली के हर इलाक़े में कूड़े का पहाड़ होगा। 24/7 बदबू, धुआं और मच्छर झेलने पड़ेंगे। दिल्ली कूड़े के पहाड़ों की राजधानी बन जाएगी।।