ठगी करने के आरोप में पुलिस ने तीन नागालैंड और एक नाइजीरियाई नागरिक को किया गिरफ्तार

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (16/09/2022): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिल्ली पुलिस की साइबर टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक महिला से ठगी करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 3 नागालैंड निवासी और एक नाइजीरियाई नागरिक शामिल हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आरोपियों को एक महिला से 6.5 करोड़ रुपए ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वे नाइजीरिया में अपने सरगना को पैसे भेज रहे थे। वहीं पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लैपटॉप, 5 फोन और 32 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं।

इस मामले में नई दिल्ली की DCP अमृता गुगुलोथ ने बताया कि “दिल्ली पुलिस की साइबर टीम ने नागालैंड के 3 निवासियों और एक नाइजीरियाई नागरिक को 6.5 करोड़ रुपए एक महिला से ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वे नाइजीरिया में अपने सरगना को पैसे भेज रहे थे। एक लैपटॉप, 5 फोन और 32 एटीएम कार्ड बरामद किए‌‌।”