दिल्ली सरकार भगत सिंह के जयंती पर 50 से ज्यादा जगहों पर लगाएगी ब्लड डोनेशन कैंप

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (15/09/2022): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज गुरूवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोगों से अपील किया है कि 28 सितंबर को शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के मौके पर ब्लड डोनेट करें। इसके लिए दिल्ली सरकार दिल्ली के 50 से भी ज्यादा जगहों पर ब्लड डोनेशन कैंप लगाने की घोषणा की है।

अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार पंजाब सरकार और पूरी आम आदमी पार्टी, उनके बताएं हुए रास्तों पे और उनके विचारों के ऊपर चल रही है। उन्होंने कहा कि 28 सितंबर को हम सब मिलकर शहीद-ए-आज़म को अच्छी और भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा उन्होंने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। हम उनके लिए एक बोतल खून तो दे ही सकते हैं। सब लोग मिलकर बड़े स्तर पर 28 सितंबर को ब्लड डोनेशन करते हैं। जो-जो लोग ब्लड डोनेशन कर सकते हैं हर शख्स और हर व्यक्ति उस दिन ब्लड डोनेशन करें।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार इसके लिए स्पेशल अरेंजमेंट करने जा रही है। 50 से भी ज्यादा जगहों पर ब्लड डोनेशन करने की व्यवस्था किया जा रहा है,और इसकी लिस्ट जल्द जारी करेंगे। आप अपने निकटतम जगह पर जाकर ब्लड डोनेशन कर सकते हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केवल दिल्ली नहीं बल्कि देशभर के युवा अपने-अपने इलाके में ब्लड डोनेशन करें। अगर आप वहां पर ज्यादा से ज्यादा लोगों की ब्लड डोनेशन की व्यवस्था कर सकते हैं तो ब्लड डोनेशन कैंप भी लगाएं।

अरविंद केजरीवाल ने आखिर में कहा कि केवल आम आदमी पार्टी नहीं बल्कि सभी पार्टी के लोग मिलकर उस दिन ब्लड डोनेशन करें।