केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लिया ऐतिहासिक निर्णय, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (14/09/2022): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक किया गया। इसकी जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि आज की बैठक में जनजातीय विषयों के बारे में ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में कई जनजातीय समुदायों को अनुसूचित जनजाति की श्रेणी में शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।।