सेवा को मिला सम्मान, मधुबनी की बेटी पटना में हुई सम्मानित

टेन न्यूज नेटवर्क

मधुबनी, बिहार (13 सितम्बर 2022): महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्यरत संस्था “महिला विकास मंच” की मधुबनी जिला की जिलाध्यक्षा दीप शिखा सिंह को बिहार की प्रतिष्ठित संस्था “बीइंग हेल्पर्स ” के सौजन्य से सम्मानित किया गया।

ज्ञात हो कि दीपशिखा पिछले 5 सालों से जमीनी स्तर पर घरेलू हिंसा, महिलाओं के अधिकारों का हनन, महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ काम कर रही है, इतना ही नहीं वो लागातार महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने उन्हें रोजगार मुहैया कराने के लिए घरेलू उद्योगों और कुटीर उद्योगों को बढ़ावा दे रही हैं।

वहीं गरीब एवं असहाय बच्चों को शिक्षित बनाने सहित कई सामाज हित के कार्य दीपशिखा अपने संगठन और सहयोगियों के साथ मिलकर करती हैं। उन्हें सूबे की राजधानी पटना में यह सम्मान दिए जाने से पूरे जिला के लोगों में खुशी का माहौल है।।