‘बीजेपी वाले बौखला गए’: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी पर किया पलटवार

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (08/09/2022): कांग्रेस ने कल यानी बुधवार से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत किया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा था। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर पलटवार करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी वाले बौखला गए हैं इसलिए कभी पाकिस्तान की बात करते हैं कभी भारत की बात करते तो कभी यात्रा की बात करते हैं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि यात्रा की शरूआत शानदार हुई है, पूरे देश से लोग यहां आए हैं, लोगों में काफी उत्साह है। भाईचारे और एकता के लिए यह यात्रा की जा रही है। वे (BJP) बौखला गए हैं इसलिए कभी पाकिस्तान की बात करते हैं कभी भारत की बात करते तो कभी यात्रा की बात करते हैं।

वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था कि 1947 में कांग्रेस ने भारत को खंडित किया था। पाकिस्तान के बाद में बांग्लादेश भी आया। अगर राहुल गांधी के मन में खेद है तो ‘भारत जोड़ो’ भारत के क्षेत्र में करने का फायदा नहीं है। आप पाकिस्तान और बांग्लादेश को जोड़ने की कोशिश कीजिए।

आपको बता दें कि कल यानी बुधवार से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का शुरुआत किया गया है। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में राहुल गांधी और कांग्रेस के 120 कार्यकर्ता 3570 किलोमीटर का सफर पैदल तय करेंगे। यह यात्रा 12 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगा जो 150 दिन तक चलेगा।