दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कल से ‘मेक इंडिया नंबर 1’ अभियान की करेंगे शुरुआत, मुहिम से लोगों को जोड़ने के लिए जारी किया नंबर

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (06/09/2022): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ‘मेक इंडिया नंबर 1’ अभियान की शुरुआत कल से करेंगे। इस यात्रा की शुरुआत अरविंद केजरीवाल अपने जन्म स्थान हरियाणा के हिसार से करेंगे। इस कड़ी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस किया।

दिल्ली सीएम ने कहा कि कुछ दिन पहले हमने ‘मेक इंडिया नंबर 1’ अभियान चालू किया था। 130 करोड़ लोगों का सपना है कि भारत दुनिया का नंबर 1 देश बने। लोगों का प्रश्न है कि हमें आजाद हुए 75 साल हो गए लेकिन फिर भी भारत पिछड़ा क्यों रह गया। कितने देश आगे निकल गए। आज जब दुनिया में कहा जाता है कि भारत एक पिछड़ा और गरीब देश है तो बहुत तकलीफ होता है।

दिल्ली सीएम ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि 75 सालों में इनके भरोसे, आज भारत इन्हीं लोगों के वजह से, इन्हीं पार्टियों और नेताओं के वजह से भारत पिछड़ा रह गया। अगर इनके भरोसे छोड़ दिया तो अगले 75 साल और भारत पिछड़ा ही रह जाएगा। अब 130 करोड़ लोगों को एक साथ आना पड़ेगा। 130 करोड़ लोगों को एक टीम की तरह और परिवार की तरह, हम सब लोगों को मेहनत करने पड़ेंगे। अगर 130 करोड़ लोग मिल जाएं तो भारत को दुनिया का नंबर 1 देश बनाने से कोई नहीं रोक सकता।

दिल्ली सीएम ने कहा कि यही हासिल करने के लिए मैंने ऐलान किया था कि पूरी देश का यात्रा करूंगा। मैं हर राज्य में जाऊंगा और लोगों से मिलूंगा और इस अभियान में लोगों को जोड़ने की कोशिश करूंगा। दिल्ली सीएम ने कहा कि कल मैं इसकी शुरुआत कर रहा हूं। सबसे पहले मैं अपने जन्म स्थान हरियाणा के हिसार में जा रहा हूं। मैं हिसार से इस पवित्र और शुभ यात्रा का शुरुआत कर रहा हूं और वहां से एक-एक करके सभी राज्यों में जाएंगे।

दिल्ली सीएम ने कहा कि अगर आप ‘मेक इंडिया नंबर 1’ अभियान से जुड़ना चाहते हैं तो इस नंबर पर 95 1000 1000 मिस्ड कॉल दें। अगर भारत को नंबर 1 बनाना है तो एक काम जो नेसेसरी कंडीशन है, वो है हर बच्चे को अच्छी से अच्छी शिक्षा देना।

दिल्ली सीएम ने कहा कि कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ऐलान किया था कि 14500 सरकारी स्कूलों को अच्छा बनाया जाएगा। देश में 10.5 लाख सरकारी स्कूल हैं। ऐसे तो 70-80 साल लग जाएगा। दिल्ली सीएम ने प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा कि सभी राज्य सरकारों के साथ मिलकर 10.5 लाख सरकारी स्कूल को 5 साल के अंदर एक साथ बेस्ट क्वालिटी का बनाया जाए।