भारत बना दुनिया का सबसे आकर्षक निवेश स्थल: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (06/09/2022): केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल सोमवार से सैन फ्रांसिस्को और लॉस एंजिल्स की छह दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) कार्यक्रम में कहा कि भारत दुनिया के सबसे आकर्षक निवेश स्थलों में से एक बन चुका है। विश्व के नेता और विकसित देश भारत के साथ अपने जुड़ाव को बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। वे भारत के साथ व्यापार को बढ़ाने के लिए द्विपक्षीय समझौतों की तलाश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारत में गेम-चेंजिंग आर्थिक सुधार किए गए हैं। आर्थिक गतिविधियों की सीमाओं का विस्तार करने के लिए नया जोश है। भारत में विकास दर बताती है कि हम 30 वर्षों में 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर हैं।

उन्होंने कहा कि कोविड, यूक्रेन-रूस के बीच संघर्ष के साथ, दुनिया भर में मुद्रास्फीति में वृद्धि हुई है। विकसित देशों में भी मुद्रास्फीति 10-11% है जबकी भारत में यह दर 6 -7% के बीच है।।