‘ये भ्रष्टाचारियों की सरकार है’: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (05/09/2022): केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शराब घोटाला और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का चेहरा बेनकाब हुआ। ये भ्रष्टाचारियों की सरकार है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में आज मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिनके स्वास्थ्य मंत्री जेल में हैं। भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप है। शराब माफिया को शह देते हैं, शराब घोटाले की बू पूरे देशभर में है। जो भ्रष्टाचार के दलदल में आम आदमी फंस चुकी है। तो आम आदमी पार्टी के पास कोई जवाब नहीं है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कहा कि अरविंद केजरीवाल का चेहरा बेनकाब हुआ। ये भ्रष्टाचारियों की सरकार है, बेवड़ी सरकार-कट्टर भ्रष्टाचार।।