झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने विधानसभा में जीता विश्वासमत

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (05/09/2022): झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में विपक्ष के हंगामे के बीच आज झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विश्वास मत पेश किया। वहीं अब झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा में विश्वासमत साबित कर दिया हैं। उन्हें 81 में से 48 मत मिले हैं। विधानसभा के विशेष सत्र से पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा था कि “जिस तरीके से विपक्ष अपने षडयंत्रकारी जाल बिछा रहा है वो सभी जाल काटे जाएंगे।”

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी पर विधायकों की खरीद-फरोख्त में शामिल होने का आरोप लगाया है।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधायकों के खरीद-फरोख्त के डर से अपने 33 विधायकों के साथ 30 अगस्त से छत्तीसगढ़ के रायपुर में डेरा जमाए हुए थे। ये 33 विधायकों में से 19 झामुमो के, 13 कांग्रेस के और 1 राजद के विधायक शामिल हैं। वहीं हेमंत सोरेन ने कल विधायकों के साथ बैठक भी किया था।।