टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जताया दुख

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (05/09/2022): टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की रविवार दोपहर करीब 3 बजे पालघर इलाके में एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गया। टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर उनके परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट में कहा कि “साइरस मिस्त्री का असामयिक निधन स्तब्ध करने वाला है। वह एक होनहार व्यवसायी नेता थे जो भारत की आर्थिक शक्ति में विश्वास करते थे। उनका निधन वाणिज्य और उद्योग जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। उसके परिवार तथा मित्रों के लिए संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिले।

वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने साइरस मिस्त्री के निधन पर दुःख जताया है। उन्होंने कहा कि टाटा संस के पूर्व प्रमुख साइरस मिस्त्री के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। वह न केवल एक सफल उद्यमी थे, बल्कि उद्योग में एक युवा, उज्ज्वल और दूरदर्शी व्यक्तित्व के रूप में भी देखे जाते थे। यह एक बहुत बड़ी क्षति है। मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि।

आपको बता दें कि वाहन में कुल 4 लोग सवार थे। इस दुर्घटना में साइरस मिस्त्री सहित 2 की मृत्यु हो गया है और 2 घायल हैं जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।