बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने नई शराब नीति से हुए राजस्व को लेकर केजरीवाल से किया सवाल

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (03/09/2022): भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने नई शराब नीति से हुई राजस्व को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। आदेश गुप्ता ने आज यानी शनिवार को ट्वीट कर केजरीवाल से नई शराब नीति को लेकर सवाल किया है।

आदेश गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल से सवाल करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल जवाब दें। 2019-20 में 132 लाख लीटर शराब प्रतिमाह बिक्री हुई, तब राजस्व 5068 करोड़ था। 2021-2022 में नई शराब नीति आने के बाद बिक्री लगभग दोगुनी होकर 245 लाख लिटर प्रतिमाह हो गई लेकिन राजस्व घटकर 4465 करोड़ (+980 Cr Security) रह गया। ये पैसा कहांं गया?

आदेश गुप्ता ने दूसरा ट्वीट कर कहा कि आपने पंजाब चुनाव से ठीक पहले नई शराब नीति लागू कर दिल्ली के खजाने को लूट कर पंजाब चुनाव में क्यों लगाया? अपने खास इस पूरे घोटाले के राजदार, विजय नायर को अभी तक क्यों पेश नहीं किया? प्रति बोतल जो ₹330 आना चाहिए था उसको घटाकर ₹8.30 क्यों किया?

आपको बता दें कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार द्वारा लाई गई नई शराब नीति को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विवाद हो गया था। बाद में दिल्ली सरकार ने नई शराब नीति को वापस ले लिया और पुरानी शराब नीति को फिर से कर दिया था। वहीं एक सितंबर से पुरानी शराब नीति लागू हो गया है