कांग्रेस की भारत जोड़ो आंदोलन को बीजेपी ने बताया यह ‘गांधी परिवार बचाओ’ आंदोलन है

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली, (03/09/2022): कांग्रेस पूरे देश में कश्मीर से कन्या कुमारी तक लेकर भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत करने वाली है। इसी के साथ दिल्ली के रामलीला मैदान में कल यानी कि 4 सितंबर को महंगाई के खिलाफ प्रचंड और विशाल रैली का आयोजन कांग्रेस पार्टी कर रही है। इस रैली में पूरे देश से कांग्रेस कार्यकर्ता जुटेंगे। महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के नेता लगातार इस रैली को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

इस बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ये रैली असल में महंगाई के खिलाफ नहीं कर रही है। कांग्रेस ये रैली गांधी परिवार को बचाने के लिए कर रही है। इसके साथ ही सभी पात्रों में निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड मामले में बेल पर बाहर हैं।

संबित पात्रा ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी जमानत पर बाहर हैं। हाल ही में, जब दोनों को जांच एजेंसियों द्वारा जांच के लिए बुलाया गया, तो कांग्रेस ने पूरे देश में माहौल खराब करने की कोशिश की। इसने एजेंसियों पर दबाव बनाने और तबाही फैलाने की कोशिश की।

 

साबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस के चंद्रभानु गुप्ता, जो यूपी के सीएम और एक प्रमुख नेता थे, ने उनकी जीवनी लिखी। यह हाल ही में प्रकाशित हुआ था। उन्होंने अपनी किताब में अखबार की फंडिंग को लेकर कई सवाल उठाए। सोनिया गांधी और राहुल गांधी को विरासत में भ्रष्टाचार विरासत में मिला है।

संबित पात्रा ने कहा कि भारत ने ब्रिटेन पर अधिकार कर लिया है और दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। कभी हम पर शासन करने वाला अब अर्थव्यवस्था में हमसे पीछे है। हालाँकि, कांग्रेस अपनी औपनिवेशिक मानसिकता को छोड़ने में असमर्थ है।।