पहली वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में एल.पी.जी.आई. साहित्या एसोसिएशन (रजि.) ने किया अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (31/08/2022): अपनी पहली वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में एल.पी.जी.आई. साहित्या एसोसिएशन (रजि.) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह एल.पी.जी.आई.एस.ए. का 47वां जी.जी.एम. (ग्लोबल गैदरिंग मीट) था, जिसका विषय था ‘मेघा’। इस अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में दुनिया भर से जाने माने कवियों ने शिरकत की।

एल.पी.जी.आई. साहित्या एसोसिएशन (रजि.) के संस्थापक और ग्लोबल चेयरमैन आशीष शर्मा ने सभी का स्वागत किया और शुभकामनाएँ दीं। टैन न्यूज़ नेटवर्क के संस्थापक गजानन माली मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने आशीष और योगिता के साहित्य के प्रति प्रेम और योगदान की प्रशंसा की और सभी कवियों को प्रोत्साहित किया। जानेमाने कवि प्रेम विज गैस्ट ऑफ ऑनर रहे। उन्होंने सभी कवियों की सराहना की और एल.पी.जी.आई.एस.ए को दुनिया भर के कवियों को एक सूत्र में बांधने के लिए सराहा। जाने माने कवि डॉ. विनोद शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे। उन्होंने एल.पी.जी.आई.एस.ए को साहित्य के प्रति प्रयासों की सराहना की। एल.पी.जी.आई. साहित्या एसोसिएशन (रजि.) की संस्थापिका और ग्लोबल प्रेसिडेंट योगिता शर्मा ने भी इस कार्यक्रम में उपस्थिति दी। कार्यक्रम का सफल संचालन थाइलैंड से कवयित्री सुनीता महेंद्रू ने किया। विशेष वक्तव्य एल.पी.जी.आई.एस.ए. की नॉर्थ इंडिया की ज़ोनल प्रेसिडेंट गीतिका मल्होत्रा ने दिया। धन्यवाद प्रस्ताव, एल.पी.जी.आई.एस.ए. की ग्लोबल वाईस प्रेसिडैंट जी.जी.एम मॉनीटरिंग मीनाक्षी ‘गाँधी’ गुप्ता ने दिया। एल.पी.जी.आई.एस.ए की ग्लोबल वाईस प्रेसिडैंट एडवाइज़री मीनू संयोग और ग्लोबल वाईस प्रेसिडेंट मीडिया स्पोर्ट वैशाली रस्तौगी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।

दुनिया भर से जाने-माने कवि इस सम्मेलन में शामिल हुए। इस गोष्ठी में गजानन माली, प्रेम विज, डॉ. विनोद शर्मा, डॉ.मंजू रुस्तगी, गीतिका मल्होत्रा,डॉ.रीता सिंह, मंजरी पंसारा, रूपाली अग्रवाल, प्रीती श्रीवास्तव, वैष्णवी नीमा (भारत), आशीष शर्मा, योगिता शर्मा, मीनू संयोग, मीनाक्षी गांधी गुप्ता, वैशाली रस्तौगी,लीना शारदा (इंडोनेशिया), सुनीता महेंद्रू (थाइलैंड), आराधना सदाशिवम (सिंगापोर), मंजुला ठाकुर, सुमन जैन, अमिता शाह (आस्ट्रेलिया) वंदना खुराना, जय वर्मा, शन्नो अग्रवाल (यू.के), डॉ. नितिन उपाध्ये ( दुबई )ने अपने विचार रखे और अपनी बेहतरीन रचनाओं से काव्य-व्योम को अपनी रचनाओं के ‘मेघा’ के विभिन्न रंगों से सजा दिया। वीडियो- अभिलक्ष शर्मा, पोस्टर – वेदिका गुप्ता और सर्टिफिकेट – काव्या गुप्ता द्वारा तैयार किए गए।