अंकिता हत्याकांड पर CM बोले-घटनाएं होती रहती हैं, बीजेपी बोली हेमंत सोरेन को शर्म आनी चाहिए

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली, (30/08/2022): झारखंड के दुमका की अंकिता सिंह जिसे पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया, वो अस्पताल में जिंदगी का जंग लड़ते हुए हार गई है। पूरे देश में अंकिता की मौत को लेकर लोगों में आक्रोश है। इस बीच झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि घटनाएं होती रहती हैं।

इस पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा के भारी मन से ये कहना गलत नहीं होगा की झारखंड में कानून व्यवस्था ध्वस्त है, और झारखंड का मुख्यमंत्री मस्त है। गौरव भाटिया ने कहा कि हमारी बहन अंकिता के साथ जो झारखंड में हुआ ऐसे में एक मुख्यमंत्री का दायित्व बनता है की वो बोले कि अंकिता के साथ पूरा देश और प्रदेश खड़ा है, लेकिन वो बोलते हैं की ऐसी घटनाएं होती रहती है।

 

गौरव भाटिया ने झारखंड के मुख्यमंत्री से सवाल पूछते हुए कहा कि आज सवाल पूछा जाएगा की जो परिवार आज दर्द में है, अंकिता को प्रताड़ित किया गया उसको बचाने की जिम्मेदारी किसकी थे हेमंत सोरेन। जब अंकिता जिंदगी और मौत की लड़ाई अस्पताल में लड़ रही थी, तब मुख्यमंत्री पिकनिक मना रहे थे। लॉ और ऑर्डर का हाल झारखंड में बिलकुल खराब है।