आप विधायक का उप-राज्यपाल पर आरोप, कहा नोटेबंदी में किया 1400 करोड़ का घोटाला

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (29/08/2022): दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी के विधायक दुर्गेश पाठक ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना पर 1400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है।

साथ ही उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के पद से हटाने की मांग किया है। वहीं विधानसभा में विनय कुमार सक्सेना के खिलाफ आम आदमी पार्टी के विधायकों ने प्रचंड प्रदर्शन भी किया।

उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल ने नोटबंदी के समय 1400 से ज्यादा करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार किया है। उन्होंने कहा कि दो केशियर का बयान है की उस समय खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना के दबाव में 7000 शाखाओं में नोट बदले गए। उन्होंने कहा कि संजीव कुमार, प्रदीप यादव को सलाम जिन्होंने घोटाला उजागर किया है।

उन्होंने कहा कि विनय कुमार सक्सेना के 1400 करोड़ का घोटाला उजागर करने वाले बहुत ग़रीब थे लेकिन हिम्मत नहीं हारी। हर फोरम पर शिकायत की कि हमसे ग़लत काम कराया जा रहा है। जांच की अध्यक्षता ख़ुद आरोपी ने किया। दोनों शिकायतकर्ताओं को सस्पेंड कर दिया और अपने भ्रष्ट साथियों को प्रोमोशन दे दिया।

उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल के ख़िलाफ़ इडी रेड होनी चाहिए। ये मनी लॉन्ड्रिंग है, भ्रष्टाचार है। उन्होंने कहा कि जब तक जांच चले, इन्हें कोई अधिकार नहीं उपराज्यपाल के पद पर बने रहने का। इन्हें उपराज्यपाल के पद से हटाया जाए।