दिल्ली सरकार गिराने की बीजेपी की साजिश हुई नाकाम: आप विधायक आतिशी मार्लेना

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (29/08/2022): आम आदमी पार्टी के विधायक आतिशी मार्लेना ने भारतीय जनता पार्टी पर दिल्ली के सरकार को गिराने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की साज़िश दिल्ली में नाकाम रही है। वहीं आज सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश करेंगे।

आप विधायक आतिशी मार्लेना ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी तरह से अरविंद केजरीवाल की सरकार गिराना चाहती है। उनकी साजिश दिल्ली में नाकाम रही है। दिल्ली की जनता भी जानना चाहती है कि जो सरकार दिल्ली में है क्या वह स्थिर है क्या वह सरकार बनी हुई है। इसे लेकर आज विश्वास प्रस्ताव लाया जा रहा है।

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा आम आदमी पार्टी की सरकार को गिराने की कोशिश के दावों के बीच दिल्ली सरकार ने विशेष विधानसभा सत्र बुलाया था।