न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित बने भारत के 49वें मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (27/08/2022): न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित भारत के 49वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में आज शनिवार को शपथ ग्रहण किए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित को भारत के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई है। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ समेत कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे।

आपको बता दें कि मुख्य न्यायाधीश एनवी रामना शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए हैं। न्यायाधीश एनवी रामना की जगह लेंगे न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित ।