दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एक अप्रवासन रैकेट का किया भंडाफोड़

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (24/08/2022): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल पुलिस ने दिल्ली में एक अप्रवासन रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस कड़ी में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें राज्य स्तरीय कबड्डी खिलाड़ी, मर्चेंट नेवी के पूर्व नाविक, गायक और डिस्क जॉकी सहित 4 लोग शामिल हैं। इन पर लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर ठगने के आरोप हैं। वहीं पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली IGI एयरपोर्ट के DCP तनु शर्मा ने बताया कि लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर ठगने के आरोप में राज्य स्तरीय कबड्डी खिलाड़ी, मर्चेंट नेवी के पूर्व नाविक, गायक और डिस्क जॉकी सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अप्रवासन रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है।