पैगम्बर मोहम्मद साहब पर विवादित टिप्पणी करने को लेकर भाजपा विधायक टी.राजा पर पार्टी आलाकमान ने की कार्रवाई, कारण बताओ नोटिस के साथ पार्टी से निलंबित 

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (23/08/2022): तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी के विधायक टी. राजा सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर धार्मिक भावना आहत करने का आरोप है। दरअसल भारतीय जनता पार्टी के विधायक टी. राजा सिंह ने कथित तौर पर पैगम्बर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी किया था।  जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस वीडियो को लेकर काफी विवाद होने लगा और लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर भारतीय जनता पार्टी के विधायक टी. राजा सिंह की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

इस मामले में पार्टी आलाकमान ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय जनता पार्टी के विधायक टी राजा सिंह को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही टी राजा सिंह के खिलाफ कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। भारतीय जनता पार्टी उन्हें 10 दिन के अंदर कारण बताने के लिए कहा है। भारतीय जनता पार्टी ने सवाल उनसे करते हुए कहा कि उन्हें पार्टी से क्यों न निकाला जाए।

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक टी राजा सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किया था। उन्होंने कथित तौर पर पैगम्बर मोहम्मद को लेकर अपमानजनक टिप्पणी किया था। इससे पहले टी राजा सिंह ने कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को भी धमकी दिया था।