“लालकिले से पीएम मोदी अपने पार्टी के क्रिटिकल ऑपरेशन की कभी नहीं करते चर्चा”, जानें क्या है वो ऑपरेशन

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (23/08/2022): आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि प्रधानमंत्री जी लाल किले के प्राचीर से जब 15 अगस्त को भाषण देते हैं, और अपनी सरकार की बड़ी-बड़ी पॉलिसी और अपने सरकार के सबसे बड़े कार्यक्रमों के बारे में जनता को बताते हैं। मगर भारतीय जनता पार्टी की सबसे जरूरी और सबसे क्रिटिकल ऑपरेशन के बारे में लाल किले से चर्चा नहीं करते हैं और वो कार्यक्रम ‘ऑपरेशन लोटस’ है।

उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि ‘ऑपरेशन लोटस’ क्या है? भारतीय जनता पार्टी के हेडक्वार्टर से ऑपरेशन लोटस चलाया जाता है‌। जिस भी राज्य में जनता भारतीय जनता पार्टी को हरा देती है, वहां भारतीय जनता पार्टी दूसरी पार्टियों के विधायक खरीद कर सरकार बना लेती है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, गोवा, कर्नाटक के बाद पिछले महीने महाराष्ट्र में शिवसेना से विधायकों को तोड़ कर सरकार बनाया है।

 

उन्होंने कहा कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी का ऑपरेशन लोटस दूसरी बार आम आदमी पार्टी ने फेल किया है। पहले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ क्लासरूम्स बनाने की गड़बड़ी का कैंपेन चलाया, कुछ नहीं निकला, हताश हुए। फिर आबकारी नीति पर कैंपेन चलाया, CBI रेड की, कुछ नहीं मिला, हताश होकर मनीष जी को भारतीय जनता पार्टी में बुलाया। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर दो बार दिल्ली में बीजेपी का ऑपरेशन लोटस फेल किया गया है। जनता द्वारा चुनी गई सरकार को गिराने की ऑपरेशन को फेल किया।

उन्होंने कहा कि इससे पहले 2014 में आम आदमी पार्टी ने ऑपरेशन लोटस का पर्दाफ़ाश किया था। अब 2022 में फिर से फेल करेंगे। उन्होंने कहा कि 2014 में आम आदमी पार्टी के विधायकों ने भारतीय जनता पार्टी के 5-5 करोड़ की ऑफर को ठुकरा कर स्टिंग कर ऑपरेशन लोटस को फेल किया था।