जंतर-मंतर पर किसानों की महापंचायत, दिल्ली पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, दिल्ली की सड़कों पर लगा लंबा जाम।

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (22/08/2022): संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान पंचायत के लिए दिल्ली के जंतर मंतर पर किसानों का पहुंचना जारी है। लेकिन प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस की तरफ से इजाजत नहीं दी गई है। किसान आंदोलन के चलते आज दिल्ली के कई इलाकों में भारी ट्रैफिक देखने को मिल रहा है।

 

देश के अलग-अलग राज्यों से किसान अपनी मांग को सरकार से मंगवाने के लिए जंतर-मंतर पर लगातार छूट रहे हैं वहीं किसानों का दावा कि दिल्ली पुलिस अलग-अलग स्थानों पर किसानों को रोक लिए उन्हें जंतर मंतर आने नहीं दिया जा रहा है। किसानों ने बताया कि सरकार हमारे साथ वादाखिलाफी कर रही है हम अपनी मांग को लेकर जंतर-मंतर पर जुटे हैं।

 

आपको बतादें की बेरोज़गारी के खिलाफ जंतर-मंतर पर आज किसानों के विरोध-प्रदर्शन के आह्वान पर गाज़ीपुर बॉर्डर पर ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। वहीं किसानों का कहना है कि दिल्ली के अंदर किसानों को आने से रोका जा रहा है हमें जहां रोकेंगे वहीं पर प्रदर्शन करेंगे।

 

आपको बतादें की केंद्र ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी सुरक्षा, किसानों के खिलाफ मामले वापस लेने समेत उनकी अन्य मांगों पर विचार करने का वादा किया था, जिसके बाद गत वर्ष दिसंबर में किसानों ने अपना आंदोलन निलंबित कर दिया था। अब जब इन मांगों को पूरा नहीं किया गया है तब एक बार फिर से किसान दिल्ली की ओर कोच कर रहे हैं।