दिल्ली: किसानों का जंतर मंतर पर पहुंचना जारी, प्रदर्शन के लिए पुलिस ने नहीं दी है मंजूरी।

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (22/08/2022): संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान पंचायत के लिए दिल्ली के जंतर मंतर पर आज लगभग 5000 किसान जुड़ेंगे ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है लेकिन प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस की तरफ से इजाजत नहीं दी गई है। किसान महापंचायत को देखते हुए दिल्ली पुलिस ट्रेफिक एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि संसद मार्ग रफी मार्ग जंतर मंतर रोड अशोका रोड पर जाने से बचे।

 

आपको बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा ने आह्वान किया है जिसमें देश भर से किसान झुकने लगे हैं और इसे देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं जगह-जगह बैरी गेट और चैटिंग दिल्ली पुलिस की तरफ से लगाया गया है।