दिल्ली का मोहल्ला क्लिनिक देश के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का मॉडल नहीं हो सकता’: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (20/08/2022): असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक और 2024 के आम चुनावों को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दिल्ली का मोहल्ला क्लिनिक देश के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का मॉडल नहीं हो सकता है। अगर लोगों को स्वास्थ्य मॉडल देखना है तो वह असम में आएं।

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “दिल्ली का मोहल्ला क्लिनिक देश के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का मॉडल नहीं हो सकता। अगर लोगों को स्वास्थ्य मॉडल देखना है तो वह असम में आएं और स्वास्थ्य सुविधाएं देखें।”

इसके अलावा उन्होंने 2024 के आम चुनावों को लेकर केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि “अरविंद केजरीवाल का नाम ज़्यादातर राज्यों के लोगों ने नहीं सुना है। अगर चुनाव में कोई ऐसा व्यक्ति आता है जिसका नाम देश के ज़्यादातर लोगों ने नहीं सुना तो उससे फायदा भाजपा को ही है क्योंकि वह आसान जीत होगी।”

वहीं आम आदमी पार्टी के नेता लगातार 2024 के आम चुनावों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं और उनका कहना है कि 2024 का चुनाव आम आदमी पार्टी बनाम भारतीय जनता पार्टी होने जा रहा है।