‘केजरीवाल सरकार वोट बैंक की राजनीति के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने के लिए तैयार’: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (18/08/2022): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रोहिंग्या शरणार्थियों को लेकर राजनीति तेज हो गई है। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां रहने वाले और अवैध प्रवासी रोहिंग्या को मुफ्त पानी, बिजली, राशन दिया जाता है, अब फ्लैट भी उन्हें दिल्ली सरकार को देने थे।

उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने फिर झूठ बोला और रेवड़ी बांटी। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद से सवाल करते हुए कहा वे डिटेंशन सेंटर क्यों नहीं तैयार कर पाए। क्या मुख्यमंत्री जागेंगे और जवाब देंगे।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार वोट बैंक की राजनीति के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने के लिए तैयार हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और जैसा कि हमने पहले कहा है, अवैध अप्रवासियों को यहां आश्रय नहीं दिया जाएगा। विदेश मंत्रालय उन्हें उनके देशों में वापस भेजने के लिए बातचीत कर रहा है।