परिवारवाद और भ्रष्टाचार को लेकर क्या है आमलोगों की राय, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (17/08/2022): आजादी के 75 वी वर्षगांठ पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार एवं राजनीति में परिवारवाद को लेकर कहा कि यह दोनों चीजें देश को खोखला कर रही है। देश के नागरिक होने के नाते हमारा कर्तव्य बनता है कि भ्रष्टाचार और परिवारवाद से देश को मुक्त कराएं।

पीएम मोदी ने परिवारवाद और भ्रष्टाचार पर हमला करते हुए कहा कि कुछ लोग अलग-अलग मुकदमों में नामजद होने के बावजूद एक दूसरे का बचाव करते हैं कि देश के लिए खतरनाक है। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिवारवाद पर प्रहार किया तो इसका सबसे ज्यादा असर कांग्रेस पार्टी पर दिखा।

हिंदुस्तान की राजनीति में परिवारवाद को लेकर आम जनता की क्या राय है इसे जानने के लिए टेन न्यूज़ ने आम लोगों से बातचीत करने की कोशिश की। संजय नाम के एक व्यक्ति ने कहा कि परिवारवाद हिंदुस्तान की राजनीति के लिए खराब है और यह जड़ से खत्म होना चाहिए। संजय नाम के व्यक्ति ने बताया कि परिवारवाद और भ्रष्टाचार किसी विकसित और विकासशील देश के लिए खतरनाक है।

 

अगर परिवारवाद और भ्रष्टाचार पर रोक नहीं लगाया जाता है तो आने वाले दिनों में हिंदुस्तान का वही हाल होगा जो पाकिस्तान और श्रीलंका का हुआ है। भ्रष्टाचार के कारण पाकिस्तान आज दिवालिया हो गया है। संजय नाम के व्यक्ति ने बताया की भ्रष्टाचार और परिवारवाद देश के लिए खतरनाक है और सारे राजनीतिक पार्टियां इस मसले पर एकमत होकर काम करें। डॉक्टर का बेटा डॉक्टर बनता है व्यापारी का बेटा व्यापारी बनता है, लेकिन यह जरूरी नहीं है कि नेता का बेटा नेता बने।

सीधे तौर पर परिवारवाद और भ्रष्टाचार का विरोध करते हुए संजय नाम के व्यक्ति ने बताया कि आज की राजनीति सेवा के लिए नहीं है यह स्वार्थ के लिए हो गई है। टिकट बंटवारे में करोड़ों रुपया खर्चा किया जाता है। अपने परिवार के लोगों को टिकट दिया जाता है, यह दर्शाता है कि परिवारवाद आज की राजनीति में कूट-कूट कर भरा हुआ है।

शांति नाम की एक महिला ने भी परिवारवाद और भ्रष्टाचार का विरोध करते हुए कहा कि यह राजनीतिक पार्टियां सिर्फ अपने फायदे के लिए चुनाव में आती है लोक लुभावने वादे करती है। हम सीधे तौर पर परिवारवाद का भारतीय राजनीति में विरोध करते हैं। यह जरूरी नहीं है कि हम एक हीं परिवार से आए लोगों को सत्ता में बैठाते रहें। परिवारवाद और भ्रष्टाचार जड़ से खत्म होना चाहिए तभी देश का विकास होगा।।