राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ा यमुना नदी का जलस्तर, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (17/08/2022): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर है। दरअसल हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ने के कारण राजधानी दिल्ली में यमुना नदी में जलस्तर बढ़ गया है। हथनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर 204.98 मीटर पर पहुंच गया है जो चेतावनी के निशान (204.5) के ऊपर है। इस बात की जानकारी न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने दिया है।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्वानुमान संख्या 24 के अनुसार पुराने रेलवे पुल का जल स्तर 17 अगस्त को रात 9 बजे से रात 11 बजे तक 205.25 मीटर तक बढ़ जाएगा और उसके बाद यह स्थिर रहेगा।

आपको बता दें कि दिल्ली में बाढ़ की चेतावनी तब घोषित किया जाता है, जब यमुना नगर स्थित हथिनीकुंड बैराज से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा एक लाख क्यूसेक को पार कर जाता है।।