इंदौर में 5 हजार से अधिक लोगों ने बनाया भारत का नक्शा, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकोर्ड में नाम दर्ज कर बनाया विश्व रिकॉर्ड

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (14/08/2022): देश इस साल आजादी की 75वीं वर्षगांठ के रूप में मना रहा है। इसके तहत देशभर में अनेक कार्यक्रम मनाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कल शनिवार को मध्य प्रदेश के इंदौर में 5000 से अधिक लोग एक स्थान पर जुटे और मानव श्रृंखला के जरिए भारत का नक्शा बनाया है। इस नक्शा को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकोर्ड में भी दर्ज किया गया है। इस बात की जानकारी न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने दिया है।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, “आजादी के अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में इंदौर में भारत का नक्शा बनाने के लिए पांच हजार से ज्यादा लोग एक स्थान पर जुटे और मानव श्रृंखला के जरिए भारत का नक्शा बनाया। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकोर्ड में भी इसे दर्ज किया गया है।”

आपको बता दें कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत लोगों को राष्ट्रध्वज का महत्व समझाने के लिए कल यानी शनिवार को ज्वाला महिला समिति द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस आयोजन में 60 संगठनों ने हिस्सा लिया था। इस आयोजन में 8335 लोगों ने एक साथ सफेद कपड़े और तिरंगे के रंगों वाली टोपियां पहनकर मानव श्रृंखला के जरिए भारत का नक्शा बनाया और एक साथ मिलकर राष्ट्रगान गाएं।