दिल्ली में मिला पांचवां मंकीपॉक्स का मामला, मरीज को एलएनजेपी अस्पताल में कराया गया भर्ती

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (14/08/2022): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का पांचवां मामला सामने आया है। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 22 वर्षीय अफ्रीकी महिला का मंकीपॉक्स रिपोर्ट सकारात्मक आया है। इस मामले को मिलाकर दिल्ली में मंकीपॉक्स के कुल पांच मामले हो गए हैं। वहीं मरीज को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बात की जानकारी न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने दिया है।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई से एलएनजेपी अस्पताल के एमडी डॉ सुरेश कुमार ने बताया कि “दिल्ली में मंकीपॉक्स के 5वां मरीज मिला है। एक मरीज को एलएनजेपी में भर्ती कराया गया था और उसके नमूने में मंकीपॉक्स के लिए सकारात्मक परीक्षण किया गया था। फिलहाल 4 मरीज भर्ती हैं, 1 को छुट्टी दे दी गई है। यहां अब तक कुल 5 मामले सामने आए हैं। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।”

आपको बता दें कि देश में मंकीपॉक्स का पहला मरीज 14 जुलाई को केरल में मिला था। वहीं दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला मामला 24 जुलाई को मिला था। अब देश में मंकीपॉक्स के कुल मामलों की संख्या 10 हो गया है।