दिल्ली पर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा, यमुना के बढ़ते जलस्तर पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का बयान। पढ़ें पूरी रिपोर्ट

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (13/08/2022): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर 205.33 मीटर पहुंच गया है। जिससे कि यमुना नदी के किनारे के इलाकों में रहने वाले लोगों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। वहां के लोगों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन उन्हें वहां से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे है।

वहीं यमुना का जलस्तर बढ़ने पर न्यूज़ एजेंसी एएनआई के सवाल का जवाब देते हुए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि “वहां पर पूरा एडमिनिस्ट्रेशन लगा हुआ है। जो भी यमुना के इलाके के ज़िला मजिस्ट्रेट है सारे फिल्ड पर तैनात है। पुलिस और सारे डिपार्टमेंट कहीं भी किसी को जाने नहीं दे रहे। सबको वहां से निकाल रहे हैं।”

इस मामले में एक स्थानीय ने कहा कि ”झुग्गियों को खाली किया जा रहा है और लोगों को भोजन और आश्रय की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को शास्त्री पार्क जाने के लिए कहा जा रहा है।”

बता दें कि दिल्ली में बाढ़ की चेतावनी तब घोषित किया जाता है, जब यमुना नगर स्थित हथिनीकुंड बैराज से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा एक लाख क्यूसेक को पार कर जाता है।