‘अरविंद केजरीवाल गैरज़िम्मेदार और झूठे हैं’: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (12/08/2022): केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गैरज़िम्मेदार और झूठा बताया है। दरअसल कल अरविंद केजरीवाल ने मुफ्त सुविधाओं को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा था। वहीं अब केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए केजरीवाल पर हमला किया है।

उन्होंने कहा कि मेरे हिसाब से अरविंद केजरीवाल गैरज़िम्मेदार और झूठे हैं। हर मुद्दे पर वे झूठ बोलने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कई राज्यों में मुफ्त बिजली देने का वादा किया है। उन्होंने दिल्ली में क्या दिया है? उन्होंने केजरीवाल सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि दिल्ली के स्कूल अगर इतने अच्छे हैं तो आम आदमी पार्टी के विधायकों और मंत्रियों के बच्चे उस स्कूल में क्यों नहीं पढ़ते?

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मुफ्त रेवड़ी कल्चर पर दिए गए बयान को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इसे लेकर अब आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते रहते हैं।