नीतीश कुमार एक बार फिर बने बिहार के मुख्यमंत्री और तेजस्वी यादव बने उपमुख्यमंत्री

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (10/08/2022): नीतीश कुमार आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद के रूप में शपथ ग्रहण किए हैं, तो राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के उपमुख्यमंत्री पद के रूप में शपथ ग्रहण किए हैं। वहीं शपथ ग्रहण के बाद नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला है।

उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि “आप हमारी पार्टी के लोगों से पूछ लीजिए की क्या सबकी स्थिति हुई। मैं मुख्यमंत्री(2020 में) बनना नहीं चाहता था। लेकिन मुझे दवाब दिया गया कि आप संभालिए। बाद के दिनों में जो कुछ भी हो रहा था, सब देख रहे थे। हमारी पार्टी के लोगों के कहने पर हम अलग हुए।

2024 में प्रधानमंत्री पद की दावेदारी पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि नहीं, हमारी किसी भी पद के लिए कोई दावेदारी नहीं है। लेकिन जो 2014 में आए वो 2024 के बाद रह पाएंगे या नहीं?

आपको बता दें कि नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में राबड़ी देवी और मांझी समेत बिहार के कई बड़े नेता मौजूद थे