सजा काट चुके सिख कैदियों की रिहाई के लिए सिख संगठनों ने किया प्रदर्शन, मोदी सरकार को सबक सिखाने की दी धमकी

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (10/08/2022): दिल्ली के जंतर मंतर पर जेल की सजा पूरी कर चुके प्रो. दविदरपाल सिंह भुल्लर व अन्य सिख कैदियों को रिहा न करने के रोष में सिख संगठनों द्वारा केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ प्रचंड प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में शामिल सिख संगठनों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा की अगर हमे न्याय नहीं मिलता है, तो हमे सरकार से न्याय लेने आता है।

प्रदर्शन में शामिल लोग केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त करते हुए नजर आए। लोगों ने कहा की जैसे सिख के खिलाफ इंदिरा गांधी ने काम किया था तो सिखों ने इंदिरा गांधी को सबक सिखाया था। वैसे ही मोदी सरकार को एकदम सिख संगठनों द्वारा सबक सिखाया जाएगा। सिखों को आज भी भारत में गुलामी का प्रतीक माना जाता है, हमें नजरंदाज किया जाता है।

 

सिख संगठनों ने सरकार पर आरोप लगाया कि वर्तमान में लगभग 9 कैदी 25-30 वर्षों से जेल में सजा पूरी होने के बाद जेल में बंद हैं। सिख संगठनों ने दिल्ली के जंतर मंतर से एलान किया कि जब तक बंदी सिखों की रिर्हाइ नहीं की जाती तब तक संघर्ष जारी रखा जाएगा।

आपको बता दें कि देश के अलग-अलग जेलों में जो सीख बंद हैं उनकी रिहाई के लिए कुछ दिन पहले पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया था। लहसुन में शामिल लोगों ने सीधे तौर पर कहा कि हम सरकार से मांग करते हैं और कहना चाहेंगे कि जल्द से जल्द हमें दे दो नहीं तो सीख अपना हक लेना जानते हैं और वो लेकर रहेंगे।