दिल्ली के महिला एवं बाल विकास मंत्री कैलाश गहलोत ने सैनिक एन्क्लेव में आंगनवाड़ी केंद्र का किया उद्घाटन

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (06/08/2022): दिल्ली के परिवहन और महिला एवं बाल विकास मंत्री कैलाश गहलोत ने कल यानी शुक्रवार को नजफगढ़ के सैनिक एन्क्लेव में आंगनवाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कुशल नेतृत्व में हम महिलाओं के उत्थान और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्विटर पर तस्वीरें शेयर करके दी है।

उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र द्वारा स्थानीय महिलाओं और बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार पर ध्यान दिया जाएगा। आंगनवाड़ी केंद्र महिलाओं को स्वयं सहायता समूह बनाने के लिए सुविधा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 95 परियोजनाओं के तहत 10,897 आंगनवाड़ी केंद्र संचालित है जिसमें लगभग 8 लाख महिलाएं और बच्चे लाभार्थियों के रूप में पंजीकृत हैं।

उन्होंने कहा कि SHG और संसाधन संगठनों से EOI आमंत्रित किए गए हैं जिससे शीघ्र ही पूरक पोषण की मौजूदा आपूर्ति में एक प्रणालीगत परिवर्तन होगा।