भाजपा गुजरात में अमित शाह जी को CM चेहरा घोषित करने जा रही है?’: अरविंद केजरीवाल

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (4/08/2022): गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आम आदमी पार्टी की गुजरात में तेज़ी से बढ़त को देखकर भारतीय जनता पार्टी बुरी तरह बौखलाई हुई है। उन्होंने बीजेपी से सवाल करते हुए कहा कि क्या ये सच है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा गुजरात में अमित शाह जी को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने जा रही है? उन्होंने शिकंजा साधते हुए कहा कि भूपेन्द्रभाई पटेल के काम से क्या भाजपा भी नाराज़ है?

उन्होंने ट्वीट में लिखा है, “आम आदमी पार्टी गुजरात में तेज़ी से बढ़ रही है। भाजपा बुरी तरह बौखलाई हुई है। क्या ये सच है कि आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा गुजरात में अमित शाह जी को CM चेहरा घोषित करने जा रही है? भूपेन्द्रभाई पटेल के काम से क्या भाजपा भी नाराज़ है?”

बता दें कि गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी जोरों-शोरों से तैयारियों में लगी हुई हैं। आम आदमी पार्टी गुजरात विधानसभा चुनाव में जनता का भरोसा जितने की कोशिश कर रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात चुनाव के लिए दो घोषणाएं भी कर चुके हैं। उन्होंने पहली गारंटी में 300 यूनिट फ्री बिजली देने का ऐलान किए हैं तो वहीं दूसरी गारंटी में बेरोजगारों को रोजगार देने का ऐलान किए है और बेरोजगारों को रोजगार मिलने तक 3000 रुपये का भत्ता भी दिया जाएगा।