राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का चौथा मामला आया सामने, पूरी रिपोर्ट

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (04/08/2022): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वहीं राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का कल यानी बुधवार को एक नया मामला सामने आया हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नाइजीरिया की 31 वर्षीय महिला में मंकीपॉक्स के संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं दिल्ली में अब मंकीपॉक्स के कुल 4 मामले आ चुके हैं।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक सूत्रों ने बताया कि “देश में अब मंकीपॉक्स के कुल मामलों की संख्या 9 हो गया है। साथ ही ये देश की पहली महिला हैं जिसमें मंकीपॉक्स के मामला सामने आया है और इसकी उम्र 31 वर्ष है।”

बता दें कि दिल्ली में अब तक चार मंकीपॉक्स के मामले आ चुके हैं। इससे पहले भी दो नाइजीरियाई युवक में मंकीपॉक्स के मामले आ चुके हैं। इस नाइजीरियाई महिला को मिलाकर अब तक दिल्ली में तीन मामले आ चुके हैं जिसका संबंध नाइजीरिया से है। वहीं सोमवार को दिल्ली में मंकीपॉक्स के पहले मरीज को एलएनजेपी अस्पताल से छुट्टी मिल चुका है और सभी संक्रमितों का इलाज एलएनजेपी अस्पताल में किया जा रहा है।।