जहांगीरपुरी हिंसा में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी कामयाबी, पूरी रिपोर्ट

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (03/08/2022): दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच को जहांगीरपुरी हिंसा में बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल आज यानी बुधवार को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने जहांगीरपुरी दंगा मामले के वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। हनुमान जंयती के दिन इस शख्स ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर दूसरे पक्ष तथा पुलिस पर पथराव, कांच की बोतलें फेंकने का आरोप है। वांछित अपराधी दंगे के बाद से फरार चल रहा था। लगभग चार महीने बाद आज दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ है।

क्राइम ब्रांच ने बताया कि हनुमान जयंती पर उसने अन्य सह-आरोपियों के साथ जनता को उकसाया और विपरीत पक्ष तथा पुलिस पर पथराव, कांच की बोतलें फेंकी। दंगों के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए वह फरार हो गया।

बता दें कि दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में 16 अप्रैल 2022 को हनुमान जयंती के अवसर पर शोभा यात्रा निकाला गया था। इस दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गया था जिसमें आठ पुलिसकर्मियों सहित कुल नौ लोग घायल हो गए थे। जहांगीरपुरी हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने अब तक 37 लोगों को गिरफ्तार कर चुके हैं। वहीं इसे मिलाकर 38 हो जाएगा।