राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का दूसरा मामला आया सामने, पूरी रिपोर्ट

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (2/08/2022): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक और मामला सामने आया है। इस बात की पुष्टि कल यानी सोमवार को की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली में रहने वाला 35 वर्षीय एक नाइजीरियाई व्यक्ति का मंकीपॉक्स टेस्ट पॉजिटिव आया है। संक्रमित व्यक्ति का विदेश यात्रा से कोई संबंध नहीं है। फिलहाल मरीज का इलाज लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल में चल रहा है।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, “दिल्ली में रहने वाला एक 35 वर्षीय नाइजीरियाई व्यक्ति का मंकीपॉक्स टेस्ट पॉजिटिव आया है। संक्रमित व्यक्ति का हाल में विदेश यात्रा का कोई विवरण नहीं है, यह भारत में मंकीपॉक्स का छठा मामला है।”

बता दें कि दिल्ली में मंकीपॉक्स का ये दूसरा मामला है और दोनों मरीज का एलएनजेपी अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं भारत में अब तक मंकीपॉक्स के 6 मामले आ चुके हैं, और इनमें से एक मरीज का मंकीपॉक्स वायरस से मौत हो चुका है।।