दिल्ली सरकार द्वारा ‘नई शराब नीति’ वापस लेने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने केजरीवाल पर साधा निशाना

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (30/07/2022): कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने दिल्ली सरकार द्वारा ‘नई शराब नीति’ वापस लेने पर लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हम इस नीति के लागू होने से पूर्व ही केजरीवाल सरकार को सचेत कर रहे थे लेकिन अरविंद केजरीवाल तानाशाही रवैया को अपनाते हुए शराब माफियाओं के लिए यह नीति बनाने में लगे हुए थे।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की नई शराब नीति के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने एक लंबी लड़ाई लड़ी। मैं कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करता हूं जो इस मुहिम का हिस्सा रहे। हम इस नीति के लागू होने से पूर्व ही केजरीवाल सरकार को सचेत कर रहे थे लेकिन अरविंद तानाशाही रवैया को अपनाते हुए शराब माफियाओं के लिए यह नीति बनाने में लगे हुए थे।

 

उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ जहां कांग्रेस कार्यकर्ता कोविड काल में लोगों की जान बचाने में व्यस्त थे वहीं दूसरी ओर अरविंद केजरीवाल ये शराब नीति बनाने में व्यस्त थे।