हरियाणा परिवहन के बसों में महिलाएं कर सकेंगी मुफ्त यात्रा, जानें पूरी डिटेल्स

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (29/07/2022): हरियाणा सरकार ने महिलाओं को रक्षाबंधन का तोहफा दिया है। हर साल की तरह इस साल भी रक्षाबंधन के मौके पर महिलाएं हरियाणा परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। इस बात की घोषणा हरियाणा मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर किया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट में लिखा है, “हरियाणा सरकार ने महिलाओं को रक्षाबंधन का तोहफा देते हुए इस वर्ष भी हरियाणा परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है। मुफ्त यात्रा की सुविधा 10 अगस्त, 2022 को दोपहर 12 बजे से आरम्भ होकर 11 अगस्त, 2022 रक्षाबंधन के दिन मध्य रात्रि 12 बजे तक रहेगी।”