आप विधायक दुर्गेश पाठक ने F ब्लॉक न्यू राजेन्द्र नगर में नई सीवर लाइन का किया उद्घाटन, पूरे रिपोर्ट

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (29/07/2022): आम आदमी पार्टी के विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यू राजेन्द्र नगर के F ब्लॉक निवासियों को सीवर की समस्या से दिलाया छुटकारा। दरअसल उन्होंने आज शुक्रवार को F ब्लॉक न्यू राजेन्द्र नगर निवासियों के लिए नई सीवर लाइन का उद्घाटन किया है। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्विटर पर तस्वीरें शेयर करके दिया है।

उन्होंने ट्वीट में लिखा है, “F ब्लॉक न्यू राजेन्द्र नगर के निवासियों को अब सीवर की समस्या से मुक्ति मिलेगी। F ब्लॉक न्यू राजेन्द्र नगर निवासियों के लिए नई सीवर लाइन का उद्घाटन किया।”